Friday, 26 August 2016

भागवात यज्ञमा सबै धर्म मान्नेको ऊपस्तिति रह्रयो

27 अगस्त 016
गोगरी (खगड़िया) प्रतिनिधि: अनुमंडल के मध्य विद्यालय सौंडिहा में शनिवार से 10 दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया गया। मौके पर स्थानीय लोगोंद्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। बाजे गाजे के साथ आयोजन स्थल से निकाली गईशोभा यात्रा महद्दीपुर, बंदेहरा आदि का भ्रमण करने के साथ ही चकला होते हुए पुन: आयोजन स्थल पर पहुंची। सिर पर कलश लिए 108 कुंवारी कन्याओं के साथ कुल216 कलश लिए श्रद्धालुओं के साथ काफी संख्या में लोग शोभा यात्रा में भाग लिये। कड़ी धूप के बावजूद श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखा। वहीं, कलश शोभा यात्रा के यज्ञ स्थल पर पहुंचने के बाद विधि विधान व मंत्रोच्चार के बीच कलश पूजन के साथ 10 दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया गया। मौके पर वृदांवन से पहुंच संत नारायण दास के नेतृत्व में यज्ञ शुभारंभ के अवसर पर हरिद्वार, बनारस आदि जगहों से पहुंचे संत भी उपस्थित थे।यज्ञ मण्डप निर्माण  के प्रमुख लटैनाथ मल्लिकार्जुन ज्योतिषालय के सन्चालक श्री प.ज्यो: हरिप्रसाद ज्योशी, ने बताया कि यह यज्ञ सभि धर्मावलम्बियौके लिये है , जो जो हिन्दु समुदाय, मुस्लिम समुदाय ,कृष्टियन, सिख , बौद्ध, लोग ईस यज्ञ मे भाग लेनेके लिये पधारे है  हम ऊन्का अन्दर ह्रिदयसे स्वागत कर्तेहै। नारायण।।    मुखिया प्रदीप कुमार ठाकुर, अखिलेश कुमार आदि ने बताया कि सर्व धर्म समन्वयक सनातन भागवत परिवार द्वारा आयोजित भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 5 सेप्टेम्बर तक जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment